Bhojpuri Film Awara Balam Is Full Of Action and Romance

*एक्शन और रोमांस से भरपूर है फिल्म-‘आवारा बलम’।

वर्तमान समय में परंपरागत तौर तरीकों से थोडा अलग हट कर  कई फिल्म मेकर भोजपुरी फिल्म जगत में क्रियाशील हैं और तरह तरह के एक्सपेरिमेंट करते हुए  फिल्म मेकिंग कर रहे हैं।फिल्म ट्रेड की मंदी को झेलते हुए प्रयोगात्मक दौर से गुजर रही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव फिल्म मेकरों के बीच एक नाम तेजी से उभर कर सामने आया है वो नाम है निशिकांत झा का। फिल्म मेकर निशिकांत झा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित निर्देशक चन्दन उपाध्याय के निर्देशन में कमर्शियल इमोशनल फैमिली ड्रामा के रूप में अपनी नवीनतम भोजपुरी फिल्म-‘आवारा बलम’ का निर्माण कार्य हाल ही में कम्प्लीट किया है।यह फिल्म प्रदर्शन के लिए तैयार है।वेव म्यूजिक के यू ट्युब चैनल पर इस फिल्म का ट्रेलर सिने दर्शकों के लिए जारी किया जा चूका है।ट्रेलर के रिलीज़ होते ही बढ़ते व्यूवर्स  को देखते हुए यह अंदाज़ लगाया जा रहा है कि रिलीज होने के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस की खिड़की पे पुराने सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देगी। फिल्म ट्रेड पंडितों के हिसाब से यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होने जा रही है।

अरविन्द अकेला कल्लू,तनु श्री, प्रियंका पंडित,शकीला मज़ीद,अवधेश मिश्रा,समर्थ चतुर्वेदी,पप्पू यादव,हीरा यादव,धामा वर्मा,मातृ, अनूप अरोड़ा,महेश आचार्य,जस्सी,एस सी मिश्रा,संजीव मिश्रा और शिवांगी शाही जैसे मंजे हुए कलाकारों के अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म-‘आवारा बलम’ की कथा पठकथा चन्दन उपाध्याय ने लिखा है।इस फिल्म के संवाद लेखक राजेश पाण्डेय,गीतकार प्यारेलाल यादव(कवि जी),श्याम देहाती,आज़ाद सिंह,सुमित सिंह चंद्रवंशी,संगीतकार अविनाश झा’घुंघुरू’,एक्शन निर्देशक हीरा यादव,नृत्य निर्देशक कानू मुख़र्जी और सिनेमेटोग्राफर डी के शर्मा हैं। पी एन जे फिल्म्स के बैनर तले बनी एक्शन और रोमांस से भरपूर भोजपुरी फिल्म-‘आवारा बलम’ बहुत जल्द ही सिने दर्शकों तक पहुँचने वाली है। ——Akhlesh Singh (PRO)

Author: admin